आपको बताते चलें लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव की समीक्षा कर रही है इसी क्रम में आज बसपा द्वारा बस्ती जनपद में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी व मंडल के मुख्य सेक्टर इंचार्ज धर्मवीर अशोक जी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार भारती मुख्य सेक्टर इंचार्ज व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर हृदय राम, भगवान दास, लालचंद निषाद मौजूद रहे। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया जिसकी हम लोगों ने समीक्षा की है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियो से आवाहन किया कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें जिससे पार्टी फिर से अपनी बुलंदियों पर पहुंच सके ।बैठक में जिला अध्यक्ष जय हिंद गौतम ,झिन कान प्रसाद ,आशुतोष सिंह लवकुश पटेल ,प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, राणा अंबेडकर पूर्व मंडल प्रभारी संजय धुसिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।