बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र से एक 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लिए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर जनपद संतकबीरनगर के मेंहदावल थानाक्षेत्र के पचनेवरी गांव निवासी मनोज कुमार, विजयनाथ समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।