बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अलग-अलग आठ स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने 30 लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी रामसुभग को गांव के ही शिवम कन्नौजिया ने मारपीट कर घायल कर दिया। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के सिकरा हकीम गांव निवासी गुफरान अहमद की मां व बहने को गांव के ही शहवान, वसीम, हलीमा व फरहाना ने एकराय होकर पिटाई कर दी। गौर थानाक्षेत्र के रेवटा गांव के पास गाडी से आकर साईड देने की बात को लेकर कुर्दा गांव निवासी शहबान को गांव के ही लहूर उर्फ कमरे आजम, इरसाद अहमद, इश्तियाक अहमद व आयूब ने मिल कर पिटाई कर दी। गौर थानाक्षेत्र के केशरई गांव में विष्णुदेव को गांव के ही रामबहाल, सूरज, रेशमा व औतारी ने मिल कर घायल कर दिया। गौर थानाक्षेत्र के ग्राम सिद्धौर के पास सांवडीह गांव निवासी कृष्ण कमार को अम्बिका प्रसाद, सुधाकर, दीपक व जानकी देवी समेत छह लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के ग्राम हसनापुर में महिमा देवी को गांव के ही राजेश, किरन, मल्लो देवी ने मिलकर घायल कर दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में रामआशीष यादव को गांव के ही तबारक हुसैन, सिराज, जमील अहमद व निसार ने मिल कर पिटाई कर दी। हरैया थानाक्षेत्र के बसदेवा कुंवर गांव में प्रीती गौड़ को उनके गांव के ही मनोज, अनीता, सरोज कुमार समेत चार लोगों ने मिल कर पिटाई कर दी।