सरयू नदी में स्नान कर रहे तीन दोस्तों में एक दोस्त लापता

बस्ती 18 जून इस समय गर्मी के मौसम में सरयू नदी में स्नान कर रहे डूबने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है जिसमें बच्चे अधिक शामिल हैं आपको बताते चलें कि आज सरयू नदी में स्नान करने के लिए तीन दोस्त गए थे जिसमें एक दोस्त लापता हो गया यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझाकिता अव्वल की है ,सरयू नदी में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक नदी की धारा में लापता हो गया है,गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश की जारी है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग पाया महाराजगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज कस्बा निवासी शाहिद अली 22 वर्ष अपने दो अन्य दोस्तों साहिल 21 वर्ष एवं मानस गुप्ता 21 वर्ष के साथ दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरयू नदी में दिन में माझाकिता अव्वल में 11:00 बजे स्नान करने के लिए गया था देखते ही देखते शाहिद अली नदी की धारा में लापता हो गया जिसकी तलाश अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *