बस्ती 16 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जिगिना गांव के निकट कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।
आपको बताते चलें की जिगना गांव के प्राथमिक स्कूल के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा।