फिल्मी स्टाइल में तमंचा सटाकर युवक को धमकाने का विडियो तेजी से हुआ वायरल

बस्ती  जून उतर प्रदेश के बस्ती जिले में फिल्मी स्टाइल में तमंचा सटाकर युवक को धमकाने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो लालगंज थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  वीडियो वायरल होने के बाद एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने मामले को संज्ञान में लेकर एसओ को तत्काल आरोपियों पर केस दर्ज कर उनको तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस की ओर से कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाही बर्दास्त नहीं होगी। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि एक आरोपी लालगंज व दूसरा मुंडेरवा थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो फुटेज में आरोपी तमंचा सटाकर तिघरा निवासी अमित को धमकी दे रहा है। इस मामले सीओ सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर उन्हें तत्काल दबिश देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *