बभनान, बस्ती। बभनान कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर कस्बे के निकट एक कोल्ड स्टोर के पीछे संदिग्ध अवस्था में एक 38 बर्षीय युवक का शव मिला।
बुधवार की सुबह स्थानीय लोगो ने करनपुर कस्बे मे कोल्ड स्टोर के पीछे एक अज्ञात 38वर्षीय युवक का शव पडा देखा और स्थानीय छपिया पुलिसंदिग्धसंदिग्धस को सूचना दिया।जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई संदीप चौधरी ने उसकी पहचान प्रदीप चौधरी पुत्र चंचल चौधरी निवासी करनपुर थाना छपिया के रूप मे किया। सर में चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची छपिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।
छपिया पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर कि करनपुर कहां के स्थित कोल्ड स्टोर के पीछे एक अज्ञात युवक का शव पडा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों बुलाया। इसी बीच करनपुर गांव के संदीप चौधरी मौके पर पहुंच कर मृतक पहचान अपने भाई प्रदीप के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में संदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने छपिया के.सी. राय कहना है कि परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था।
फिरहाल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत का कारण पता चलेगा