13.45 लाख की हुई ठगी का मामला सामने आया



बस्ती  जून  उतर प्रदेश के बस्ती जिले में तारकोल खरीदने के नाम पर 13 लाख 45 हजार रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। मथुरा निवासी चार लोगो ने ठेकेदार से रुपये ले लिए मगर उसे तारकोल की सप्लाई नहीं दी। उल्टे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर की कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी शत्रुध्न पाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका जान पहचान मुकेश दुबे निवासी सुधामीपुरी नवादादुकी जनपद मथुरा से थी। 47250 रूपये प्रति टन के हिसाब से बीस टन तारकोल खरीदने की डील हुई। आरटीजीएस के माध्यम से कुल तेरह लाख 45 हजार रूपया उनके बताए खाते में भेज दिया। पैसा देने के बाद तारकोल की मांग की। बार बार कहने पर टाल मटोल करने लगा। उल्टे जान मारने की धमकी देने लगा। आरोपियों ने उन्हें धोखे में रखकर 13 लाख 45 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मुकेश दुबे, ब्यास दुबे,पुष्पा देवी व रिंकी दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर  जांच पड़ताल आरम्भ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *