सहपाठिनी छात्र के साथ करता था छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

प्रयागराज जार्जटाउन थाने में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी छात्र फोन कॉल और मैसेज कर परेशान करता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रकूट निवासी छात्रा जार्जटाउन में रहती है। वह एमजी मार्ग स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है कि उसके कॉलेज का बीए तृतीय वर्ष का छात्र अभय तिवारी उसे फोन कॉल, मैसेज और रास्ते में पीछा व परेशान करता है। कई चेतावनी देने के बाद भी उसकी हरकत में सुधार नहीं हुआ। परेशान छात्रा ने जार्जटाउन पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *