एन डी ए में शामिल नहीं होंगे उद्धव ठाकरे

अनुराग लक्ष्य, 8 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
आख़िर कार लोकसभा चुनाव 2024 अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अब अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ साथ बहुत सी बातें भी अब मंज़र ए आम पर भाई आने लगी हैं। इस मामले में एक नई खबर आ गई है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने यह निर्णय लिया है कि वो एन डी ए में शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र एन सी पी शरद पवार के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि परमुख उद्धव ठाकरे सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एन डी ए में शामिल नहीं होंगे।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में सम्पन्न चुनाओं में महाराष्ट्र में 9 लोकसभा सीटें जीत कर भाजपा के बराबर हैं। जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सात सीटों पर जीत दर्ज हासिल की।
इस अवसर पर जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में महाविकास आघाड़ी एम वी ए की सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी, जहां विपक्ष गुट ने 48 में से 30 सीटें जीतीं हैं। जब उनसे इस विषय में पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी एन डी ए में शामिल होगी तो श्री पाटिल ने कहा कि हमें पाला बदलने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *