अयोध्या। जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की संस्था ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से मणिरामदास की छावनी के धर्ममंडपम सभागार में आध्यात्मिक शिविर का आयोजन हो रहा है।जिसमे भारी संख्या मे भक्त शामिल हो रहे हैं l
स्वामी युगल शरण के शिविर में आए भक्तों को प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों से परिचित कराया जा रहा हैं और ध्यान, साधना की एक अनूठी धारा जो उससे जोड़ा जा रहा है, जो ईश्वर तक पहुंचने की राह को आसान बनाती है उससे जुड़े रहने का मार्गदर्शन भी हो रहा हैं स्वामी युगल शरण का कहना हैं यह सरल दृष्टिकोण उन लोगों के लिए है जो आध्यात्मिकता में जीवन का आनंद और भक्ति चाहते हैं। सदियों से उपेक्षित व संतप्त अयोध्या के सौभाग्य का सूर्य उसी दिन उदित हो गया, जिस दिन भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। साथ ही यहां के भक्त बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर में 150 लोग रक्तदान कर महादानी भी बने । संस्था ब्रज गोपिका सेवा मिशन सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। शिविर में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी शामिल हुए। प्रचारक स्वामी युगल शरण व राजेश्वरी देवी के निर्देशन में लगे आध्यात्मिक शिविर में देश भर के तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया।