
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बी सी सी एल धनबाद में दिनांक 31/05/2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के मूल निवासी साहित्यकार डॉ कुंदन उपाध्याय जय हिंद के स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति के अवसर पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ समादेष्ठा विशाल शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उपाध्याय जी को सम्मानित किया गया तथा दिनांक 01/06/2024 को क्षेत्र संख्या वी के टू के समवाय प्रभारी आदरणीया अर्चना बैक जी द्वारा डॉ कुंदन उपाध्याय जय हिंद के सम्मान में विदाई समारोह का शानदारआयोजन किया गया जिसमें समवाय प्रभारी महोदया जी ने डॉ कुंदन उपाध्याय जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा वरिष्ठ अधिकारी एंव सुरक्षा कर्मी मित्रों ने सम्मानित किया।
डॉ कुंदन उपाध्याय जी ने अपने विभागीय अधिकारियों एवं साथियों का हार्दिक आभार धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जनपद बस्ती के प्रेस क्लब अध्यक्ष, सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार डॉ विनोद उपाध्याय जी ने डॉ कुंदन उपाध्याय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया।