बस्ती 7 जून उतर प्रदेश के बस्ती जिले में सल्टौआ के ग्राम पचांयत भिउरा की प्रधान व उसके बेटे व पंचायत सहायक के बीच मारपीट की घटना में पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान के बेटे रामबहोर निवासी ग्राम भिऊरा की तहरीर पर वाल्टरगंज पुलिस ने पंचायत सहायक अनीता, उसके पति अजय, सास ज्ञानमती व ससुर रामपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी दूसरी ओर से दी गई तहरीर की जांच-पड़ताल पुलिस की ओर की जा रही है। प्रधान पुत्र की तहरीर के मुताबिक वह पंचायत सहायक की शिकायत सेक्रेरेट्री से की थी। इसी बात से खुन्नस खाई पंचायत सहायक व उसके ससुराल वालों ने मिल कर हमला कर दिया। पंचायत भवन कार्यालय मे लगे कम्प्यूटर आदि को तोड़ डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ कर दिया है।