बस्ती 7 जून उतर प्रदेश के बस्ती जिले के दो स्थानों से किशोरियों के अगवा कर लिए जाने की घटना नगर व मुंडेरवा थानाक्षेत्र में सामने आई है। नगर थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दुबौलिया थानाक्षेत्र के अशोकपुर मांझा गांव निवासी विशाल पुत्र संतराम के खिलाफ अपहरण करने का केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। अगवा करने की दूसरी घटना मुंडेरवा थानाक्षेत्र में सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर भैंसा पाण्डेय गांव निवासी विशाल पुत्र पृथ्वीपाल के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दिया है।