शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, पहली वरीयता के मत पर जोर

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, पहली वरीयता के मत पर जोर

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बस्ती पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री सत्येन्द्र सिन्हा जी, चुनाव संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह जी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर लोगों से मिलना है और भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में प्रथम वरीयता के मत के लिए आग्रह करना है।

जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिन्हा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें और एकजुट होकर भाजपा को जिताने के लिए कार्य करें।

संजीव राय जी ने कहा कि बस्ती की पाँचों विधानसभाओं में बनाए गए विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक और उनकी कमेटी के सभी कार्यकर्ता, बनाए गए प्रभारी एवं बूथ प्रमुख के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के सामने 1 नंबर लिखकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का कार्य करें।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अजय सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, दयाराम चौधरी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, यशकांत सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार,प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, वरूण पांडे, प्रभुदयाल वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, सुनील सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह,पंकज श्रीवास्तव, तारक जायसवाल, सतेंद्र सिंह भोलू, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, आदित्य शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।