छब्बीस लोगों के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा

बस्ती उतर प्रदेश के बस्ती जिलेमें कई स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस 26 व्यक्तियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। छावनी थानाक्षेत्र के रामगढ़ खास गांव में आपसी रंजिश को लेकर सुरेश तिवारी को राजकरन, महेश्वरी, आनंद व सुमन मिल कर पिटाइ कर दी। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बिलारी भीटी में तालाब के कब्जेदारी की बात को लेकर रवि कुमार को गांव के ही हरिनाथ व आदर्श ने मिल कर पिटाई कर दी। इसी थानाक्षेत्र के
ग्राम बबौना में घिराऊ को रामजीत वर्मा ने मारपीट कर घायल कर दिया। पैकोलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भिमलापुर छत्तर में लौटू प्रसाद के बेटे की चार अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। गौर अजगैवा जंगल (पंडितपुर) में पानी पीने के लिए मांगने पर गुड्डू निषाद की गांव के ही दीपक व पूजा ने मिल कर मारापीटा। कलवारी थानांतर्गत गायघाट में मिट्टी पाटने की बात को लेकर रामसजीवन को गांव के ही राहुल ने मारपीट कर घायल कर दिया। रुधौली थानाक्षेत्र के मानपट्टी गांव में मेड़ बांधने की बात को लेकर धर्मेन्द्र यादव को गांव के ही सालिक राम, दशरथ, सुनील व विशाल ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोनहा थाानाक्षेत्र के तुरकौलिया करमहिया गांव में राममनी की हीरालाल ने पिटाई कर दी। गन्ने की फसल में आग लगा दी। मुण्डेरवा थाानाक्षेत्र के हल्लौर नगरा गांव में पवन कुमार को उसके गांव के ही रामचन्द्र गुप्ता, पंकज, प्रीती व पवन ने मिल कर पिटाई कर दी। लालगंज थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में बेटी के जन्मदिन के प्रीतभोज में आमन्त्रित न करने की खुन्नस लेकर अरविन्द यादव को गांव के ही धर्मराज, शिवम व चन्द्रावती ने मिल कर उसे मारा पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *