इन्सानियत अभी ज़िंदा है,,,,, जेठ के बड़े मंगलवार को शरबत वितरण का किया गया आयोजन

,,,
अनुराग लक्ष्य, 4 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
गर्मी के भीषण प्रकोप के चलते जहां लोग बेहाल हैं वहीं यदि लोगों को ठंडा शीतल पेय पदार्थ देना ही मानव सेवा है और इसके मद्देनजर एनलाइटन विजन सोसाइटी एवं कनकधारा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 4 जून 2024 को सायंकाल 5:00 बजे सुभाष चौराहे पर सभी के लिए शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कनकधारा की अध्यक्ष सुश्री स्वाति निरखी ने मानव सेवा को सर्वोपरि बताया । एनलाइटन विजन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में 1000-1200 लोगो को लाभ मिला। उक्त कार्यक्रम में संजय पुरषार्थी,पुष्कर कनोजिया,पार्थ केसरवानी, सागर श्रीवास्तव,प्रखर तिवारी,पुष्पित वर्मा,वंशिका नीरज जायसवाल , पंकज जायसवाल, अनिल गुप्ता विभूति पांडेय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *