

अमुराग लक्ष्य, 3 जून
सलीम बसरावी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
कार्यक्रम का नाम — स्वेट विथ स्टेप्स 2.0
एक कलाकार के रूप में आपको अपनी कला (नृत्य) का मंच प्रदर्शन करना सौभाग्य पूर्ण होता और उस कला (नृत्य) को लोगों में बांटना या सिखाना और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है” ……. हम बात कर रहे हैं,
नृत्य सोपान फाउंडेशन द्वारा आयोजित लोक नृत्य और पाश्चात्य नृत्य की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 15 मई से 30 मई 2024 तक, Nritya Sopan Performing Arts (Dance Studio) के परिसर में किया गया……. जिसकी मंचीय प्रस्तुति वाल्मिकी रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर, के परिसर में स्वेट विथ स्टेप्स 2.0 नाम के कार्यक्रम में 1जून2024 को संस्था की संरक्षक सरस्वती जी की अध्यक्षता में की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियो का स्वागत सपना सिंह (अध्यक्ष) एवं निखलेश श्रीवस्तव (सचिव) जी के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया , जिसमें श्री आत्म प्रकाश मिश्रा जी, कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन, लखनऊ श्री के.के.पाठक जी (कार्यक्रम अधिशासी) संस्कृति विभाग श्री उमेश चंद्र सनवाल जी, पार्षद (शंकरपुरवा वार्ड तृतीय) कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम लखनऊ श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव जी, कार्यक्रम प्रोड्यूसर, दूरदर्शन, लखनऊ उपस्थित रहें । कार्यक्रम में लोक नृत्य की कार्यशाला के प्रतिभागियों को विशिष्ट अथितियो के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें, गणेश वंदना की प्रस्तुति सीमा, अशिता, नेहा, प्रेरणा एवं अद्रि ने की ।
सकल बन गाने की प्रस्तुति साहिबा जी की रही।
डांस पे चांस गीत पर श्रद्धा………
तथा लुक छुप ना जाओ गीत पर राजस्थानी नृत्य पर मेघा, नेहा, सीमा, अशिता ने अपनी प्रस्तुति दी,
इसी क्रम में बॉलीवुड फोक डांस कजरा मोहब्बत वाला पर महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमे ज्योति, पिंकी किरण, साहिबा श्वेता जी थी।
अगली प्रस्तुति फोक डांस का फ्यूजन बावरे बावरे गीत पर किया गया जिसमें कनक, अधिता,अदम्य, सत्यम, हर्ष ने प्रस्तुति दी।,,
इसी क्रम में टैटू गीत के मेडले पर सीमा, प्रेरणा, अदिता ने वेस्टर्न डांस किया।
इस प्रस्तुति के पश्चात, छोटे बच्चों जिनमें अदम्य, अंशिका,राधा,माही, एंजेल, प्रिशा, वागमी,आराध्या, अधृत, शिवेंद्र ने मुंडा कुक्कड़ कमाल, गर्ल्स लाइक स्विंग, गल्ला गूडिया गाने पर डांस किया ।
इसी क्रम में नृत्य सोपान फाउंडेशन द्वारा कला क्षेत्र के विभूतियों को , सैयद शमशुर रहमान भरतनाट्यम गुरू, अंजली सिंह (टीवी सीरियल एवं भोजपुरी एक्ट्रेस) एवं डा. अंजू भारती,लोक गायिका और सपना सिंह लोक नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर को विशिष्ट अतिथियों के द्वारा नृत्य सोपान कला सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
तत्पश्चात,,,आए हुए विशिष्ट अतिथि द्वारा नृत्य सोपान परफार्मिंग आर्ट्स के कोरियोग्राफर केसर सिंह, देवी लामा, राकेश कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंच संचालक के रूप में ऋषि वर्मा जी का सहयोग अतुलनीय रहा तथा मेकअप में सचिन ,अभिषेक जी,,और स्टेज सपोर्ट गीता शुक्ला जी एवं रीनू शर्मा जी का रहा,जिनका सम्मान संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।