बस्ती। मई उतर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नायलॉन की रस्सी से लटकता हुआ मिला
आपको बताते चलें कि यह घटना गोडसरा गांव में शनिवार देर रात की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि फांसी से मौत की सूचना मिली थी। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। थाना क्षेत्र के गोडसरा निवासी विजय कुमार पुत्र रामदीन उर्फ सैलानी उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई। विजय कुमार की लाश रविवार की भोर में घर के सामने ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।