जिला बदर अपराधी हुआ गिरफ्तार

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी पुलिस ने गुंडा एक्ट में पाबंद जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश तिवारी ने बताया कि गुंडा एक्ट में पाबंद मुकेश पुत्र चैतू निवासी उडगुईया के छावनी के राम जानकी ओवर ब्रिज के पास मौजूद होने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *