बस्ती जनपद में सकुशल सम्पन्न हुआ चुनाव,

 

 


विनोद उपाध्याय/ लवकुश सिंह /वशिष्ठ पांडेय

बस्ती 25 मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 61 लोकसभा का मतदान शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न हुआ। गर्मी के कारण लोग सुबह से ही कतार लगाकर वोट देते देखे गये। जिसमें युवा वर्ग की संख्या भी अधिक दिखाई दी। आपको बताते चलें कि सुबह हर्रैया 14.62 प्रतिशत, कप्तानगंज 14.71, रूधौली 14.6 प्रतिशत, सदर 14.57, महादेवा 16.4 प्रतिशत, इस प्रकार कुल 14.89 प्रतिशत मत पड़े थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तैसे-तैसे मतदाताओं में जोश बढ़ा। दिन में 11 बजे हर्रैया विधानसभा में 29.23 प्रतिशत, कप्तागनंज में 29.62 प्रतिशत, रूधौली 29.63 प्रतिशत, बस्ती सदर 29.42 प्रतिशत, महादेवा 31.39 प्रतिशत इस प्रकार कुल 29.84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आपको बताते चलें कि जनपद में कहीं भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। केवल झूठी खबरें हर्रैया सहित कुछ स्थानों पर दी जा रही थी जहां पर पुलिस विभाग द्वारा उक्त स्थान पर पुलिस को भेजे जाने पर कोई भी घटना नहीं प्राप्त हुई।
दोपहर में गर्मी के कारण कुछ मतदान का प्रतिशत घटा फिर भी हर्रैया 46.33, कप्तानगंज 48.14, रूधौली 46.41, बस्ती सदर 46.28 तथा महादेवा में 48.27 प्रतिशत मत पड़े थे, इस प्रकार कुल पड़े मतदान का प्रतिशत 47.04 रहा।
शाम 7 बजे जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पांचों विधानसभाओं में 56.67 प्रतिशत के आसपास पड़े। जिसमें हर्रैया में 56.64 प्रतिशत, कप्तानगंज 58.4 प्रतिशत, रूधौली 54.94 प्रतिशत, बस्ती सदर 56.32 प्रतिशत, महादेवा में 57.33 प्रतिशत रहा, इस प्रकार कुल लगभग 56.67 प्रतिशत मत पड़े।
सुबह से ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त और आईजी तीनों जनपदों का भ्रमण करते रहे। जिला व्यवस्था की व्यवस्था की तारीफ की जानी चाहिए कि सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी। कुछ मतदेय स्थलों पर ईवीएम की खराबी की सूचना आयी जिसे तत्काल ठीक करा दिया गया। इस बार किसी भी मतदेय स्थलों से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई। इसके लिए जिला प्रशासन का बधाई का पात्र है। मतदेय स्थलों पर बुजुर्गो/दिव्यांगजनों के लिए पानी पीने की व्यवस्था रहीं। कहीं-कहीं मतदेय स्थल गुब्बारों से सजाये गये थे।
प्रत्याशियों के भाग्य का ईवीएम में बन्द हो गये हैं। जिसका फैसला अब चार जून को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *