मतदान क्षेत्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतेजाम

बस्ती – उतर प्रदेश के बस्ती जिले में लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होना है. इसे लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस बीच क्षेत्र में चुनावी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि जगह-जगह मतदान क्षेत्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। गुरुवार को देर शाम पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ सभी संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस व सीपीएमएफ का काफिला हर उस जगह से गुजरा, जहां मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मुख्य सड़क के अलावा हर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के साथ मतदाताओं ने निर्भय होकर वोट करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों के बीच का संदेश दिया गया कि आमजन लोकतंत्र के महापर्व में खुलकर भाग ले, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर पल मुस्तैद रहेगी. अगर मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति असामाजिक तत्वों के जरिए शहर के शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के लिए खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर सके। कहा कि फ्लैग मार्च करने से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने वाले लोगों के मन में कानून का डर बना रहे और लोग शांतिपूर्वक मतदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *