पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियोें के पुरोधा वी. एन. सिंह

बस्ती   शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य, पूर्व एम.एल.सी.  वी. एन. सिंह को उनके 25 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।
परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वीएन सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे कर्मचारियों के पुरोधा थे, यदि आज वे जीवित होते तो कर्मचारी पुरानी पेंशन हासिल कर चुके होते। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को वीएन सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिये कि उन्होने घोर संकटों का सामना करते हुये भी सरकारों को मांगो को मनवाने के लिये बाध्य कर दिया। कर्मचारियों को उन्होने नकदीकरण, बोनस, केन्द्र के समान अनेक भत्तों आदि की सुविधा दिलायी।  कर्मचारी उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों को लेकर  संघर्षरत रहे।
कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल मंत्री ई. राजेश श्रीवास्तव,  पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी, कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, कृषि मिनीस्ट्रयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, आदि  ने वी. एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि यदि आज वे जीवित होते तो पुरानी पेंशन के साथ ही उत्पीड़न के अनेक मामलो का समाधान हो गया होता। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से  ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन के मंत्री संतोष राव, पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्तीय    उपाध्यक्ष राजेश कुमार, गौरीशंकर, लालचन्द वर्मा, जानकी प्रसाद राव, जोखन राम, राम लुटावन, अशफाक अहमद, जगराम शर्मा, छोटेलाल, सन्तराम, सीताराम, मुकेश सोनकर, ओम प्रकाश, शिवमंगल पाण्डेय,  के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *