महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित दर्शन भवन मंदिर में शनिवार, 21 फरवरी को ठाकुर श्री जानकी जीवन जी का 18वां पावन प्राकट्योत्सव महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
सांय 8 बजे से होंगे दिव्य दर्शन
प्राकट्योत्सव के पावन उपलक्ष्य में मंदिर में ‘फूल बंगला’ की दिव्य और मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। मंदिर की पीठाधिपति महन्त डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शनिवार सांय 8 बजे से भक्तगण ठाकुर जी के दिव्य दर्शन व फूल बंगला झांकी का आनंद ले सकेंगे।
शिष्य व भक्तगण संभाल रहे व्यवस्था इस महोत्सव का आयोजन दर्शन भवन मंदिर, जानकी घाट के समस्त शिष्यों एवं भक्तगणों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या के संतों व स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रहने की संभावना है। स्थानदर्शन भवन, जानकी घाट, श्री अयोध्या धाम। समय शनिवार (21 फरवरी), रात्रि 8:00 बजे से। मुख्य आकर्षण ठाकुर जी का नयनाभिराम ‘फूल बंगला’ झांकी दर्शन। महन्त डॉ. ममता शास्त्री ने सभी रामभक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।