बस्ती 18 मई , केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा हैकि पूरा विश्व कह रहा है भारत 21 वीं सदी मे जी रहा है,नरेन्द्र मोदी केनेतृत्व मे भारत का भविष्य उज्जवल है।
आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा
प्रत्याशी एंव वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी के पक्ष मे हर्रैया मे आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा किआजाद भारत से गरीबी मिटाने के लिए सभी लोग बड़ी-बड़ी भाषण देते है लेकिनआज तक किसी ने गरीबी दूर करने के लिए कमर नही कसा था जब से नरेन्द्र मोदीप्रधानमन्त्री बने है तब से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है
ये भाजपा की रिर्पोट नही है ये नीति आयोग की रिर्पोट है।भारत पूरे विश्वमे सबसे अधिक ताकतवर इसलिए बनना चाहता है कि अगर भारत की ओर कोई आंखदिखाये तो उसका जबाब तुरन्त मिल सके भारत किसी देश पर कब्जा नही करनाचाहता है भारत तो पूरे विश्व को शांति का सन्देश देता है। काग्रेंस वालोको अपने सेना पर भरोसा नही है हर विषय पर सबूत मांगते रहते हैपता नहीक्या हो गया है राहुल गांधी को अजीब सी बात देश के लिए करते है और सेना
के उपर शक करते रहते हैं।नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे अब गरीब,पिछड़ा कहा जाने वाला भारत बहुतमजबूत हो गया है जिसकी प्रसंशा पूरा विश्व कर रहा है पूरा विश्व भारत कोदेख कर कहता है कि भारत 21 वीं सदी मे जी रहा है और नरेन्द्र मोदी केनेतृत्व मे भारत का भविष्य बहुत उज्जवल है।उन्होने कहा कि प्रदेश की जनताने समाजवादी पार्टी (सपा) का चैन 2014 में उतार दिया था 2017 मे सपा नेसाइकिल की चैन नही चढ़ा पायी और उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ मुख्यमन्त्री बन गये और 2019 मे भी साइकिल का चैन नहीं चढ़ा और 2022 तकजहां थी वहीं रह गयी 2024 मे भी नही चढ़ पायेगी और कुछ ही दिनो मेसमाजवादी पार्टी (सपा) समाप्तवादी पार्टी बन जायेगी, चार चरण के चुनावसंपन्न होने के बाद भारत ही नहीं दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों का माननाहै कि इस बार 400 से अधिक सीट जीतकर फिर भाजपा कीसरकार बनने जा रही है।इसमौके पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह,हर्रैया विधायक अजय सिंह,पूर्व विधायक दयाराम चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।