लल्लू सिंह का 51 किलाे की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा 54 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लल्लू सिंह को विजयी बनाने के लिए अयोध्या तीर्थ पुराेहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं पुराेहित समाज ने कमर कस ली है। बुधवार की देर रात टेढ़ी बाजार स्थित खटिक पंचायती मंदिर के समीप अयोध्या तीर्थ पुराेहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं पुराेहित समाज मुखिया राजेश महाराज के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह का 51 किलाे की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जहां लल्लू सिंह ने चौपाल भी लगाई। चाैपाल के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही साथ उपलब्धियां गिनाई। जनता से पुन: विजयी बनाने की अपील किया। लल्लू सिंह ने विजय श्री के लिए पुराेहित समाज आशीर्वाद लिया। पुराेहित समाज ने फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी काे जिताने का संकल्प भी लिया। अयाेध्या तीर्थ पुराेहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पुराेहित समाज मुखिया राजेश महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में देश का बहुत विकास हुआ। भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश ने अयोध्या में बहुत काम किया। जिसने अयोध्याधाम का कायाकल्प बदल दिया। हम सब केंद्र में पुन: भाजपा सरकार बनायेंगे। इसका संकल्प हम सभी ने लिया। इस माैके पर महगू लाल पांडे़य, ननकू महाराज, रामनाथ पांडेय, राममिलन पांडेय, देवी प्रसाद पांडेय, कालिका नन्द महाराज, नवीन शर्मा, सूरज शर्मा, निर्मल पांडे, सोमनाथ बघेल, बजरंगी पांडेय, छोटू पांडेय, प्रदीप महाराज, शुभम पांडेय, कर्मराज पांडेय, दिलीप पांडेय, विराट पांडेय, सम्राट पांडेय, विजय पांडेय सहित सैंकड़ों लाेग माैजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *