शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

बस्ती उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले के हरैया में तैनात अग्निशमन केंद्र में फायर मैन के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है ।
आपको बताते चलें कि पढ़ाई के समय की प्रेमिका ने थाने में तहरीर दी है की शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने की बात से वह मुकर गया उसने तहरीर में कहा है कि तीन-चार माह के गर्भ को गिरवा दिया हरैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
मिर्जापुर जिले के जिगिना थाना के बलुआ गांव निवासी शिवकुमार यादव का 2021 में फायर सर्विस में चयन हुआ था वह हरैया में कार्यरत हैं, झांसी की युवती का आरोप है की शादी का झांसा देकर आरोपी शारीरिक संबंध बनाता रहा नौकरी लगने के बाद उसके परिवार ने उसकी शादी और कहीं तय कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *