पौली।धनघटा थाना क्षेत्र के मझौरा ग्राम पंचायत के नकहा टोला के रविवार दिनांक 5/5/24 को समय 11:30 बजे गांव के बगल कुआनो नदी में तीन लोग डूब गए हैं। कुछ चरवाहे डुबते देख सोर मचाया सोर होता सुनकर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया गांव वाले पहुंचकर डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश स्थानीय गोताखोर के सहयोग से किया तो तीनों शव को नदी से निकला गया, जिसमें से एक व्यक्ति का नाम गोपाल पुत्र बरखू ग्राम नकहा मझौरा उम्र 62 वर्ष ,दुसरा आर्यन पुत्र शैलेंद्र उम्र 11 वर्ष ,शिवम पुत्र सुनील उम्र 12 वर्ष ग्राम मझौरा टोला नकहा थाना धनघटा के निवासी हैं। ग्राम प्रधान अमरजीत परिजनों संग तीनों शव को सीएचसी मलौली लाया गया ,जहां डॉक्टर द्वारा तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया गया ।
परिजनों ने बताया कि यह सभी लोग जानवर चरा रहे थे जो नदी पार करके उसपार छोटी डोंगी नाव के सहारे जा रहे थे कि नदी में ही नाव डूब गई , जिससे तीनों नांव में सवार लोग डूब गए जिससे उनकी डुबने से मृत्यु हो गई।जिसकी सुचना ग्राम प्रधान अमरजीत ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों शवो को पोस्टमार्टम हेतु चीर घर खलीलाबाद भेजवा दिया।
Post Views: 231