भाजपा नेता आलोक पांडेय ने किया मानवता का अद्वितीय कार्य : डॉ रघुवर पाण्डेय

 

बस्ती,शिवहर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा बस्ती नगर अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने मानवता की अनोखी मिशाल समाज के सामने पेश किया है,जहा एक तरफ समाज में संबंधों की डोर कमजोर होती जा रही है वही दूसरी तरफ आलोक पांडेय ने एक बुजुर्ग असहाय महिला जो कोरोना काल से अमहट घाट के नगर पालिका के चुंगी घर में रह रही थी इस वृद्ध महिला का भोजन, दवा,कपड़ा इत्यादि की व्यवस्था सुचारू रूप से कर रहे थे,कल इस वृद्ध महिला का निधन हो गया,आलोक पांडेय ,सभासद सोनू पांडेय,भरत सिंह,शौर्य प्रताप सिंह,विवेक पांडेय लालन, कमलेश यादव, अतुल भट्ट,सचिन सिंह, अवनीश पांडेय, अनुराग शुक्ल, मुरली पांडेय, रिंकू सिंह, राज सिंह, महाविद्यालय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, प्रियांशु त्रिपाठी, शिवम पांडेय, कपिल मिश्रा,अनिकेत पांडेय सौरभ,दुर्गेश पांडेय,विशाल पाठक, अशोक वर्मा जैसे युवाओं ने वृद्ध महिला का वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया व 16 मई को ब्रह्मभोज का आयोजन करेंगे,
प्रख्यात समाज शास्त्री एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि आलोक पांडेय ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, इससे उन लोगो को सीख लेनी चाहिए जो भौतिकताबादी जीवन में उलझ कर माता पिता और बुजुर्गो की सेवा नही कर रहे है,समाज संबंधों का जाल है,जिसे बनाए रखना हम सबका दायित्व है,
*डॉ रघुवर पाण्डेय*
जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *