बस्ती। मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव में जहर खाने से हुई रामदौर चौहान की मौत मामले में पुलिस ने उसके बेटे की तहरीर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के मुताबिक पुरानी बस्ती पुलिस ने गोबरहिया गांव निवासी संतोषी शुक्ला, शुभम समेत पांच के खिलाफ मुकदमा लिख कर मामले की तहकीकात एसओ महेश सिंह ने शुरु कर दी है। गौरतलब है कि मृतक रामदौर चौहान के बेटे विमल चौहान ने पांच लोगों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज करने में पहले आनाकानी की मगर पीएम रिपोर्ट आने व पुलिस उच्चाधिकारियों की डांट के बाद पुलिस ने आखिरकार घटना के दो दिन बाद शुक्रवार की दोपहर में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मृतक के बेटे के मुताबिक बुधवार शाम को जहर खाने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में अपने पिता को जिला अस्पताल लाए। जहां कुछ घंटे के बाद की उनकी मौत हो गई। बेटे ने अपनी तहरीर में जबरन जहर देने आरोप लगाया गया है।