शिक्षा अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाई

प्रयागराज। मुट्ठीगंज इलाके में उप खंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन परेशान हो गए। कमरे में झांककर देखा गया तो शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुट्ठीगंज के सालिम गंज स्थित कल्लू कचौड़ी चौराहे के पास रहने वाले अमरदीप जायसवाल जौनपुर जिले में बतौर उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार मुट्ठीगंज में ही रहता है। परिवार में उनकी पत्नी आंचल, बेटी अंशिका और बेटा एकाग्र और माता-पिता हैं। उनकी पत्नी आंचल जायसवाल (39) का शव गुरुवार को सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम सा मच गया। पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा किसी तरह खोलकर शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *