गांजा न पीने पर हुई पिटाई

बस्ती मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के वरसाव गांव में गांजा पीने से मना करने पर चाय की दुकान पर मारपीट का एक अनोखा मामला सामने आया है ।
आपको बताते चलेअमहरी निवासी राम सहाय यादव ने तहरीर देकर बताया है कि 29 अप्रैल को रात 9:30 बजे दौलत पुर निवासी गोलू उर्फ नीतीश मिश्रा उसके खेत में पहुंचे और गांजा पीने की जिद करने लगे राम सहाय ने खेत में गांजा पीने से मना कर किया अगले दिन 30 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे दुकान पर चाय पीने गए और गोलू उसे अपशब्द कहने लगे और मारपीट करने लगे उनका बेटा झगड़ा छुड़ाने गया तो उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दे पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच आरंभ कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *