सोलह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती  उतर  प्रदेश के बस्ती जिले के चार गांवों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने सोलह लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के उंचवा मोहल्ला में आने जाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने बबलू सोनकर की तहरीर पर मोहनी, कुसुम, मुकेश व सुरेश के खिलाफ और दूसरे पक्ष की ओर से कुसुम की तहरीर पर बबलू सोनकर, सरोज देवी, रामू व अजय निवासी ऊंचवा मुहल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन सीओ सिटी विनय सिंह चौहान की ओर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों का डाक्टरी मुआयना करा कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दे दिया गया है। रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम छपिया (विजयपुरवा) में सुभावती को गांव के ही चन्द्रशेखर, शारदा, गायत्री व सोनू ने मिल कर पिटाई कर दी है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम मटिहा गांव निवासनी सरोज को गांव के ही संजय, मुकेश, संगीता व गुड़िया ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *