बंदूक से दुनिया में कोई हल नहीं निकला,, अनटॉप हिल में हुई गोली बारी, आरोपी गिरफतार

अनुराग लक्ष्य, 22 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
बंदूक से दुनिया में कोई हल नहीं निकला, नफरत की ज़मीं से कभी संदल नहीं निकला । जी हां, यही सच है, जब जब नफरत और अज्ञानता ने इस समाज में अपने पांव पसारे हैं, तब तब परिणाम भयावह ही आए हैं। इस मामले में ऑनटॉप हिल के नवतरूड नाइक नगर में हुई गोलीबारी करने वालों में पुलिस ने डोंबिवली से 26 वर्षीय बदमाश को गिरफ्तार किया।
आपको बताते चलें कि गत दिनों वडाला निवासी इस् आरोपी ने एक वेयक्ति पर गोली चला कर वहां से फरार हो गया था। जिससे उस इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक बैग में रखा देशी पिस्तौल और 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर कुल बारह गंभीर मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *