चित्रकूट। जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द के आठ मरीज भर्ती हुए। जबकि वृद्ध की मौत हो गई। सोमवार की शाम कर्वी कोतवाली अंतर्गत तरौंहा निवासी कृष्णचंद्र (70) को बुखार व पेट दर्द के चलते पुत्र अमित कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। इसके अलावा अरवारा निवासी राजाराम का पुत्र प्रियांशू (13), द्वारिकापुरी निवासी हरिश्चंद्र की तीन वर्षीय पुत्री पूनम, सोनेपुर निवासी राजेंद्र (60), पुरानी बाजार निवासी विवेक (27), इटौरा निवासी कमला देवी (55), चंद्रगहना निवासी राकेश का पुत्र रामबरन (16), चंद्रामारा निवासी भूपेंद्र की दस वर्षीय पुत्री रिषी, परसौंजा निवासी गोमती देवी (50) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।