हिन्दी साहित्य परिवार ने गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को किया सम्मानित 

     गोण्डा (उत्तर प्रदेश):: गुरु गोरखनाथ की पावन पवित्र धरती में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के सम्वाद भवन सभागार में हिन्दी साहित्य परिवार मंच ने अपने तृतीय वर्षगाँठ पर एक साहित्यिक आयोजन में दिनाँक 07/04/2024 को गोण्डा जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार, देहदानी सुधीर श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुल्तानपुर से पधारी शिक्षिका कवयित्री सुनीता श्रीवास्तव ने सुधीर श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। अनेक कवियों कवयित्रियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
     ज्ञातव्य है कि श्री श्रीवास्तव वर्तमान में पक्षाघात का दंश झेल रहे हैं। बावजूद इसके किरण पाण्डेय के विशेष आग्रह पर गोरखपुर के अभय श्रीवास्तव और छोटी बहन ममता प्रीति श्रीवास्तव के साथ अधिवेशन में शामिल हुए।
     अधिवेशन में डा. किरण पाण्डेय ने अपनी पुस्तक “काव्य कुटुंब” भेंट करते हुए पुस्तक के लिए शुभकामना देने के साथ उनकी उपस्थिति के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य लाभ की शुभेच्छा प्रकट की। इसके अलावा हाजीपुर के वरिष्ठ कवि रवीन्द्र कुमार रतन, सुल्तानपुर के वरिष्ठ गीतकार हरिनाथ शुक्ल ‘हरि’ और देवरिया की कवयित्री सुनीता सिंह सरोवर, जीवन जिद्दी फतेहपुर ने विशेष रूप से इन्हें अपनी पुस्तकें भेंट की।
     प्रोफेसर उमेश चंद्र पाण्डेय जी के स्मृति में आयोजित साहित्यिक अधिवेशन का आयोजन हि.सा.प. के संस्थापक अली अंसारी महाराजगंज, संरक्षक रामकरण साहू सजल, संयोजिका किरण पाण्डेय, सरिता सिंह द्वारा किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर एवं रिसर्च विद्यार्थियों की उपस्थिति में लखनऊ की प्रोफेसर विभाप्रकाश  के पिता स्मृति शेष प्रो. उमेश चंद्र पाण्डेय जी की स्मृति में कवि सम्मेलन और साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड दिल्ली, छत्तीसगढ़ के कवि/कवित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
     विदित हो कि विशिष्ट पहचान बना चुके बहुआयामी व्यक्तित्व, बेबाक, सर्वसुलभ, सर्वहितैषी व्यक्तित्व के धनी नवोदित रचनाकारों के लिए सारथी की भूमिका निभाने वाले सुधीर श्रीवास्तव जी विभिन्न राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पटलों/मंचों से २००० से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके श्री श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक पटलों में पदाधिकारी भी हैं। यथा सलाहकार सह संरक्षक-कविता कानन साहित्य  कला मंच, अधीक्षक -साहित्य प्रकाश रचना मंच, रा.उपाध्यक्ष- अ. भा. साहित्यिक आस्था मंच, निस्वार्थी देशभक्ति समूह ढांचा, झज्जर, हरियाणा, अंतरराष्ट्रीय संरक्षक-स्व. हँसराज कक्कड़ स्मृति मंच, संरक्षक-नव साहित्य परिवार भारत, साहित्य साधना काशी मंच, अंतरराष्ट्रीय ठिठोली हास्य व्यंग मंच, साहित्यकोष (राष्ट्रीय साहित्यकार मंच), देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान, नव साहित्य ई मा.पत्रिका, तेजस ई मासिक पत्रिका, साहित्य एक नजर, राष्ट्मीडिया प्रभारी मकस कहानियां, महासचिव -प्रयागराज कल्चरल सोसायटी, सनातन धर्म परिषद साहित्य प्रकोष्ठ, संयोजक-अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब फेसबुक लाइव, आकाश कविघोष ई पत्रिका के मार्गदर्शक, आकाश कविघोष काव्य मंच के अध्यक्ष सहित अनेक साहित्यिक पटलों/मंचों को विशेष रुप से व्यक्तिगत सहयोग भी देते रहते हैं। साथ ही विभिन्न मंचों/पटलों पर विशेष आयोजनों में लगातार सक्रिय भी रहते हैं।
    बुलंदी विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर ‘काव्यश्री’, अखंड काव्यार्चन गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, ऐतिहासिक अमृत महोत्सव काव्य गोष्ठी के लिए ‘गौरव सम्मान’, ‘कोच काव्य कुँभ २०२१’, जय विजय सम्मान २०२१, संगम शिरोमणि आदि से सम्मानित श्री सुधीर श्रीवास्तव नेत्रदान का संकल्प और देहदान की सार्वजनिक घोषणा कर चुके हैं। और ३०० से अधिक नये रचनाकारों को यथासंभव प्रेरित करते हुए सहयोग/मार्गदर्शन देते हुए आगे बढ़ाने का भी हर संभव प्रयास करते हुए प्रेरक ,गाडफादर, सारथी की भूमिका लगातार निभा रहे हैं।
      श्री सुधीर श्रीवास्तव के सम्मानित किए जाने पर अनेक साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, कवियों, साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों ने श्री सुधीर श्रीवास्तव को बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *