दुर्गा मंदिर मे प्राणप्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

पौली। पौली ब्लॉक क्षेत्र के बघौडा स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर से घोड़ा व गाजा बाजा के साथ नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ व मानस प्रवचन के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से बघौडा से चकिया, छपरामगर्बी, सकुरचक, खलीलपुर, नारायनपुर होते सरयू नदी के पावन तट नारायनपुर घाट पहुँची। जहाँ यज्ञाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी व मुख्य यजमान महेंद्र यादव ने वैदिक मंत्र कर द्वारा पूजा अर्चन कर कलश भरा। साथ ही साथ कन्याओं ने सर पर कलश रखकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुँची। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना भी किया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक अमरनाथ रामायणी द्वारा शाम 8 बजे से अमृतमयी राम कथा का रसपान कराया जाएगा। 14 अप्रैल को मूर्ति का क्षेत्र मे भ्रमण कराकर 15अप्रेल को स्थापित कराया जाएगा।

    कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव, रमेश यादव, रबिंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, गीरजेश सिंह, रामनवल, शम्भू, जितेंद्र कुमार, श्री राम प्रजापति, सहित क्षेत्र एवं गांव की सम्मानित जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *