चित्रकूट। चैत्र मास में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट में विधिविधान से पूजापाठ की। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। श्रीराम के जयकारे से धर्मनगरी गूंज उठी। आज श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जय कामदनाथ जय मंदाकिनी व जय जय श्रीराम के जयकारे से धर्मनगरी गूंज उठी।
सोमवार को तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल व विभिन्न वाहनों से आए। जो मंदाकिनी नदी में भोर में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। जहां पर जय श्रीराम के जयकारे से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो गया। प्रमुखद्वार कामदगिरि में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने से श्रद्धालु भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर दर्शन कराया गया। धर्मनगरी के हनुमानधारा, गुप्त गोदवारी, सती अनुसूइया आश्रम, जानकीकुंड सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। वहीं सोमवती अमावस्या में महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए पीपल के वृक्ष की विधि विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद 108 परिक्रमा लगाई।