आग बुझाने के लिए पानी न देने पर रेस्टोरेंट में घुसकर की मारपीट

बस्ती  अप्रैल  कल दोपहर लगी आग बुझाने के लिए जुटे ग्रामीणों ने अचानक खेत से सटे न्यू पराग रेस्टोरेंट मे घुस तोडफोड मचाना सुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि न्यू पराग रेस्टोरेंट के सेट गेहूं के खेत में आग लगी थी। आग बुझाने के लिए मोटर चलाने का अनुरोध किया गया। लेकिन ग्रामीणों को रेस्टोरेंट संचालक ने पानी देने से मना कर दिया। जिससे गुसाईं भीड़ ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। न्यू पराग रेस्टोरेंट के संचालक गोपाल जयसवाल ने बताया बिजली न होने से मोटर कैसे चलता। स्थानीय लोगो ने पुरानी रंजिश का बहाना रेस्टोरेंट में घुस गए और गमला, एसी फ्रीजर, कांच, कुर्सी, दरवाजे को लोहे की राड व लाठियों से तोडने लगे। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज मे कैद है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनो पक्षों ने तहरीर दी है मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *