बस्ती । उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बुजुर्गो का पेंशन बनवाने, गरीबों को आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। पुलिस ने अभियुक्त रामहजूर निवासी ग्राम शुक्लपुरा, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह भोलेभाले ग्रामीण व बुजुर्ग को अपना निशाना बनाता रहा है।