बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सात स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में शामिल 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया ईदगाह के निकट खुशनयन बेगम को मोहल्ले के ही मन्ना उर्फ तशद्दुक, रेशमा व आविदा ने मिल कर पिटाई कर दी।इसी थानाक्षेत्र के कड़रखास गांव में शाहजंहा व उसकी बेटी तमन्ना को शहीद व कलीमुल्ला ने मारपीट कर घायल कर दिया।रुधौली थानाक्षेत्र के छपिया गांव निवासी विरेन्द्र पाण्डेय को मामूली बात पर गांव के ही राजकुमार पाण्डेय ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के ग्राम मैलानी उर्फ हिन्दूनगर में विनोद कुमार को गांव के ही दीपक व जगदीशपुर नौगढवा निवासी कल्लू ने मिल कर पिटाई कर दी। सोनहा क्षेत्र अड़वाघाट निवासनी ज्योति मिश्रा को उसके पति व चचेरी सास गुलाबा देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया, जान से मारने की भी धमकी दी है। कलवारी थानाक्षेत्र के तुर्कौलिया गांव में रामबचन को मोरंग हटाने की बात को लेकर गांव के ही अजय कुमार उर्फ मद्रासी ने धमकी देकर पिटाई कर दी। पैकोलिया थानाक्षेत्र ग्राम संथुआ(शिवगढ़) में शौचालय निर्माण कराने की बात को लेकर गांव के ही सहाबुन्निशा, नाजिया खातून, अफसाना बानो व साहिबा ने मिल कर मारा पीटा पुलिस मामले को दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
—