अनूराग लक्ष्य, 2 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
यह मुंबई शहर, हादसों का शहर है। यहां रोज़ रोज़, हर रोज़ कोई न कोई, होता है हादसा। जी हां, मज़दूर तो मज़दूर है साहब, उसकी जिंदगी में कब कहां भूचाल आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। और यह भूचाल सोमवार की सुबह बिवंडी में एक पावरलूम की दीवार गिरने से तीन मज़दूर घायल हो गए। यह जानकारी नगर निकाय के अधिकारियों ने दी। भिवंडी निजामपुर महानगर पालिका के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे सुभाष नगर इलाके के नवीपाड़ा में इस्थित एक पावरलूम फैक्ट्री में घटी। इसमें कुल आठ मजदूर थे, जिसमें तीन मज़दूर दीवार गिरने से मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मजदूरों की जान बचाई। जिनका इलाज ठाणे जिले के एक अस्पताल में चल रहा है।