मुख्य विकास अधिकारी ने सिझौलिया के बूथ संख्या 63/59 को गोद लिया

अंबेडकर नगर।मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा सुपर 100 मतदेय स्थल(जहां पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 मे मतदान प्रतिशत न्यूनतम था) के माध्यम से विधानसभा अकबरपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले ,कम्पोजिट विद्यालय सिझौलिया के बूथ संख्या 63/59 जिसका मतदान प्रतिशत 44.67 रहा है ,को मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु गोद लिया गया है।
 आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त ग्राम पंचायत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु ग्राम वासियों के साथ  बैठक की गयी। उपस्थित ग्राम वासियों से मतदान प्रतिशत कम होने की जानकारी ली गयी। ग्राम वासियों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया की इस ग्राम पंचायत के लगभग 50 प्रतिशत निवासी बाहर रहते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा अपील की गयी की जिस भी परिवार के लोग बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान दिवस 25/05/2024 को मतदान हेतु अवश्य बुलाने का कष्ट करें, जिससे कि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मतदाताओं को माल्यार्पण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इब्तिशा मरियम जो प्रथम बार की दिव्यांग मतदाता हैं को बुकें देकर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *