बांदा 28 मार्च उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई वह वैरक में बैठे थे कि अचानक बेहोश हो गए जेल में चिकित्सकों को बुलाया गया और मुख्तार अंसारी के स्थिति को देखते हुए तत्काल बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया सूत्रों के अनुसार अभी भी वो बेहोशी की हालत में हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।