पुलिस बल द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल से घूम रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल से घूम रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 27.03.2024 को थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा क्षेत्रान्तर्गत एक अभियुक्त राजेश चौधरी पुत्र श्यामू चौधरी सा0 महसो थाना लालगंज जनपद बस्ती को एक अदद चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के द्वारा दिनांक 03.03.2024 को टीवीएस मो0सा0 रजिस्ट्रेशन सं0 UP 51 BN 5362 रेलवे स्टेशन बस्ती से चोरी किया गया था, जो आज थाना लालगंज क्षेत्र में लेकर घूम रहे थे, मुखबिर खास द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया, जिसके आधार पर ओरई मोड़ बहद ग्राम मुडकट्टी से वाहन स्वामिनी शोभा पत्नी राम सजीवन सा0 मंझरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा तस्दीक करने पर उक्त वाहन को कब्जे में लेकर अभि0 राजेश चौधरी उपरोक्त को समय 12.10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 65/2024 धारा 411 आईपीसी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ थाना लालगंज जनपद बस्ती , उ0नि0 शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय थाना लालगंज जनपद बस्ती , हे0कां0 ऋषि कपूर, कां0 कृष्ण यादव थाना लालगंज बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *