महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत तुलसी उद्यान मंच पर शुक्रवार की सायं को प्रथम प्रस्तुति राजस्थान के रामनिवास की भोपा नृत्य यह नृत्य जनजातीय नृत्य है जिसे मांगलिक कार्यों पर किया जाता है। इसके पश्चात गाजीपुर के पोरस राम के लोकगायन “धन हो माई अजब राउर माया”,”राम जईहे बनवा बिहने निकसी परनवा”,”जीरवा ननदी रे खिरवा अगोरे दिनवा रात” अगली प्रस्तुति उन्नाव की नैना उन्नाव आल्हा गायन सीता स्वयंवर गाकर अपनी भाव प्रकट करी । अगली प्रस्तुति अयोध्या की बबिता गौर की लोकगायन जिसमे विभिन्न होली गीत गई “होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा” की प्रस्तुति रही।
इसके पश्चात जोधपुर के सरस्वती शर्मा एव दल द्वारा भरतनाट्यम नृत्य हनुमान चालीसा पर अपनी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात हरियाणा के नरेश कुमार एवं दल द्वारा फाग नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही जोरदार रही । इसके पश्चात दमन से चलकर आये भाविक एवं दल द्वारा जरीयु ढोल नृत्य दमन एक केंद्र शासित प्रदेश है जो भारत देश की आजादी के बाद 1961 मे आजाद हुआ यहा पोर्टुगीश ओ का सासन था और फीर आजादी के बाद अपने संस्कृती को संजोये हुवे दमन के आदिवासी समुदाय ईस न्रित्य को आपने त्योहारो जैसे होली,दीवाली , सादी और खास कर के जब पहेली फसल होती हे तभी देवी – देवताओ की पुजा करते समय ईस ढोल न्रित्य कीया जाता है की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।इसके पश्चात राजेश शर्मा एवं दल द्वारा मथुरा की चरकुला नृत्य की प्रस्तुति बहुत सराहनीय रही। इस दौरान संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से आए कोआर्डिनेटर वैभव विशाल, शैलेंद्र वर्मा,सुरेंद्र शर्मा हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।