🍁🍁 ओ३म् 🍁🍁
🪷ब्रहयज्ञ व मानवता 🪷
आर्य समाज मंदिर गांधी नगर बस्ती का वार्षिकोत्सव ब्रह्म यज्ञ से प्रारंभ हुआ । ब्रह्म यज्ञ का उद्देश्य मानव में मानवता को जगाना है। प्रत्येक मनुष्य को यह जानना जरूरी है कि जिस संसार में हम जी रहे हैं इसको बनाने वाला और हमको इस संसार में भेजने वाला व हमारे कर्मानुसार 🌴 सुख-दुख व मोक्ष🌴 देने वाला परमात्मा है। यदि हमने उसको नहीं जाना तो हमारे मानव जीवन का लक्ष्य अधूरा समझो।
उस परमात्मा को जानने की जो वैज्ञानिक व वैदिक विधि है उसका नाम है 🔥 ब्रह्मयज्ञ 🔥 बोलचाल की भाषा में इसी ब्रह्मयज्ञ को 🌲 संध्या 🌲भी कहते हैं।
अर्थात् ** सन्ध्यायन्ति सन्ध्यायते वा पर ब्रह्म यस्यां सा सन्ध्या** यानि कि भली भांति ध्यान करते हैं वा ध्यान किया जाय जिसमें वह संध्या है। संध्या के तीन क्रम है।
🌸🌸 शारीरिक 🌸🌸
शौच, स्नान, शुद्ध व शांत वातावरण में आसन लगाकर बैठना।
🌸🌸 वाचिक 🌸🌸
संध्या मंत्रों का श्रद्धापूर्वक पाठ करना ।
🌸🌸 मानसिक 🌸🌸
सर्वोत्तम पुरुषार्थ करना अर्थात मंत्रों का पाठ अर्थ सहित करना।उस अर्थ को व्यावहारिक जीवन में उतार कर आनंदित होना और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना।
इस प्रकार जो प्रतिदिन सुबह -शाम एकांत में बैठकर ईश्वर का ध्यान करते हैं उस मानव में मानवता जाग जाती है।ऐसा मनुष्य जातिवाद,छूआ -छूत,वर्ग, सम्प्रदाय,मत पंथों से उठकर प्राणि मात्र से निस्स्वार्थ प्रेम करने लगता है। अहिंसा,सत्य, अस्तेय अपरिग्रह तथा ब्रह्मचर्य से युक्त होकर 🍁 शौच🍁 संतोष 🍁तप🍁 स्वाध्याय 🍁 ईश्वर प्राणिधान करके अपने मानव जीवन को सफल कर लेता है।
🏵️ वैदिक अग्निहोत्र 🏵️
कार्यक्रम का प्रारंभ देव यज्ञ से हुआ। प्रमुख यजमान थे!
🌹प्रथम सत्र के यजमान 🌹
[१] श्रीमती मंजू/श्री अरुण जी।
[२]श्रीमती मिथलेश/रोहित जी।
[३] श्रीमती आशा/केवलमानजी
[४] श्रीमती किरण शुक्ला।
[५] श्रीयुत वैभव शुक्ल।
[६] श्री आदित्य दूबे।
[७] श्री उपेन्द्र शर्मा।
[८] सुश्री महिमा।सुश्री सोनी।
इस अवसर पर श्रीयुत सत्येन्द्र वर्मा जी व पंडिता रुक्मिणी जोशी 🥝 वैदिक भजनोपदेशिका 🥝 ने ईश्वर भक्ति के भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।
🌸 विशिष्ट सहयोगी जन 🌸
श्रीमान वेद कुमार (वेद बाबू जी) श्री बृज किशोर जी। प्रधान श्री मुरली धर भारती जी। मंत्री श्री राधेश्याम जी। संतोष जी महादेवा। श्रीमान कौशल जी महाराज गंज।
🪷 रात्रिकालीन सभा 🪷
आज की रात्रि कालीन सभा सायंकाल ६ बजे से रात्रि ९.३० तक चलेगी।
🌻 कार्यक्रम संचालन 🌻
कार्यक्रम का संचालन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बस्ती के उप -प्रधान श्री सत्येन्द्र जी वर्मा ने किया।
आचार्य सुरेश जोशी
🌼 वैदिक प्रवक्ता 🌼