युवा शक्ति -राष्ट्र शक्ति -आचार्य सुरेश जोशी

🌻🌻 ओ३म् 🌻🌻
🕉️ युवा शक्ति -राष्ट्र शक्ति 🕉️
सिद्धि विनायक तकनीकी शिक्षण संस्थान दुहोना बरेली में छात्र -छात्राओं को दिया गया सत्य सनातन संस्कृति का मंत्र।📙शिक्षा व चरित्र 📙का समन्वय ही एक सफल व्यक्तित्व का परिचायक होता है।केवल किताबी ज्ञान हमें नौकर बनाता है।नौकर तो नौकर ही होता है चाहे प्रथम श्रेणी का हो या चतुर्थ श्रेणी का वेतन कम ज्यादा या सुख -सुविधाएं कम ज्यादा हो सकती हैं मगर साक्षर व्यक्ति कभी भी अपने जीवन का स्वामी नहीं बन पाता।
शिक्षा के साथ जब चरित्र का विनियोग बनता है तब मानव अपना, राष्ट्र व समाज का स्वामी बनकर एक आदर्श पुरुष बनता है।
आज सरकार व जनता द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थान केवल रोजगार परक शिक्षा देकर युवक -युवतियों को स्नातक डिग्री देकर विदा कर देते हैं जिससे धन सम्पन्न समाज तो दिख रहा है मगर धर्म युक्त समाज लुप्त हो रहे हैं।
चरित्र एक ऐसा आभूषण है जो युवाओं को मातृ भक्त,पितृ भक्त, राष्ट्र भक्त व ईश्वर भक्त नागरिक बनाता है। प्रातः शीघ्र जागरण, व्यायाम, प्राणायाम, आत्मज्ञान,आत्मसंयम, आत्मविश्वास चरित्र निर्माण के प्राथमिक सूत्र हैं। अर्थ प्रधान समाज में जहां पैदा होते ही संतानों को धन पशु बनाने की होड़ में जो 🪷 माता-पिता 🪷 तन-मन-धन लगा रहे हैं उसका भयंकर परिणाम ये हैं कि प्रति वर्ष लाखों युवा पीढ़ी उच्च डिग्रियों को लेकर देश से पलायन कर विदेशों में नौकरी करते हैं।कुछ दिनों से विदेशों में ही विवाह कर वहीं आवास बनाकर भोग-विलास की दुनिया में विलीन हो जातें हैं।अब वो माता-पिता घर में बच्चों से प्राप्त होने वाले सुख-सेवा से वंचित होकर एकांकी, तनाव युक्त जीवन जीते हुए इस नश्वर संसार को छोड़कर कर चल देते हैं।अंत में निष्कर्ष निकलता है 🌴 खोदा पहाड़ निकली चुहिया 🌴
अतः माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को केवल धन पशु न बनायें।उनको ऐसे शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलायें जहां वो चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, ईश्वर भक्ति के संस्कारों से ओत-प्रोत होकर वो अपने माता-पिता आचार्य, राष्ट्र व समाज का नेतृत्व कर मानव जीवन को सार्थक कर सके।
सिद्धि विनायक तकनीकी शिक्षण संस्थान के कर्मठ,योग्य, आदर्श शिक्षक बंधुओं ने अपने विद्यार्थियों के लिए बड़ी श्रद्धा से इस सेमिनार का सफल आयोजन किया। समस्त शिक्षण संस्थान ने इस कार्यक्रम आज के वातावरण में अत्यावश्यक बताकर भविष्य में पुनः ऐसे 🍁 चरित्र निर्माण 🍁 शिविर के पुनः आयोजन का संकल्प लिया। आर्य समाज मंदिर विहारी पुर के युवा कार्यकर्ता श्री सचिन सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सर्वस्व समर्पण कर इसे सफल बनाया।
आचार्य सुरेश जोशी
वैदिक प्रवक्ता
🪴 वर्तमान कार्यालय 🪴
आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर
बरेली उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *