आरसेटी के राज्य निदेशक एस पी सिंह ने आरसेटी बस्ती का औचक निरीक्षण किया

बस्ती – आज दिनांक 07.03.24 को आरसेटी के राज्य निदेशक  सतेंद्र प्रताप सिंह जी ने एस बी आई आरसेटी बस्ती का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरसेटी में चल रहे मोबाइल रिपेयरिंग के प्रशिक्षुओ से वार्ता की तथा उनको मार्केटिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि आज के दौर में ये मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण आपको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा इस मौके पर आरसेटी निदेशक से अब तक चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और शेष लक्ष्य को निर्धारित समय में प्राप्त कर लेने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक श्री मृतुञ्जय मिश्र जी ने राज्य निदेशक जी का स्वागत किया और उन्होंने अवगत कराया की ये मोबाइल का बैच 13 फरवरी से शुरू है और 15 मार्च को समाप्त होगा और निदेशक महोदय ने ये भी बताया की इस बैच में प्रशिक्षण के दौरान ही 5 लोगो ने सुरक्षा बीमा योजना तथा 5 लोग एस बी आई में खाता भी खुलवाए है। इस अवसर पर डीएसटी प्रशांत मिश्रा तथा आरसेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *