पौली, संतकबीर नगर। ब्लाक संसाधन केंद्र पौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के परिसर में गुरुवार को बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निपुण छात्र, नोड़ल शिक्षक, आंगनबाड़ी व एआरपी को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव व विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी जर्नादन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। बच्चो के भविष्य सुधारने में गुरुजनों के साथ साथ माता पिता का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। अभिभावक समय से बच्चे को स्कूल भेजे और शिक्षक गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करे। जब बच्चा विद्यालय समय से पहुंचेगा तो उस बच्चे मे तेजी से सुधार होगा।
विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी जर्नादन यादव ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल वाटिका में शिक्षण कार्य के दौरान गतिविधि व कैलेंडर का उपयोग अवश्य करे। जिससे बच्चो में तेजी से सुधार होगा। प्रत्येक माह अभिभावकों का बैठक विद्यालय पर अवश्य करे। जिससे बच्चो के ठहराव मे सुगमता मिलेगी। आगनबांडी कार्यकत्रियों द्वारा संचालित बाल बाटिका का क्षमता सम्बर्धन कर प्राथमिक विद्यालयों से जोड़े।
एआरपी राजेंद्र यादव, हरीराम यादव, राजेश गुप्ता, अजय मौर्या, दिलीप कुमार, विनोद पांडेय, दीपक यादव, हरिओम त्रिपाठी ने निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका कार्यक्रम एंव माता उनमुखीकरण के बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप ने किया। कार्यक्रम में आगनबांडी कार्यकत्री पूनम ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत की।
न्याय पंचायत रामपुर, शिवबखरी, बगहीं, मड़पौना, शनिचरा, पौली, किशुनपुर से पांच पांच निपुण बच्चे व अभिभावको को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीसी रंजीत वर्मा, रजनीश वैद्य, लेखाकार आदर्शमणि त्रिपाठी, भोलेन्द्रनाथ,बिपिन कुमार, रतिभान चौधरी, बन्टी ,खालिद ,अमित सिंह ,महेन्द्र प्रसाद ,रामगोपाल,अजय कुमार ,राजकुमार ,बद्री विशाल ,आशीष तिवारी ,उर्मिला ,रत्ना पाण्डेय,सरोज यादव ,विजय लक्ष्मी सिंह, पूनम सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थित रही।